ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Rahul Gandhi: कांग्रेस की खोई ताकत को वापस करवाएंगे राहुल ? दो महीने में 3 दफे हो चुका है बिहार आगमन, आज सडकों पर उतर बेरोजगारों से करेंगे बातचीत

Rahul Gandhi: राहुल पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे बेगूसराय जाएंगे राहुल गांधी. वहां वे पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे.

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Rahul Gandhi: बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस में अपनी खोई हुई ताकत को एकजूट करने में लगी हुई है। इसको लेकर सांगठनिक स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं। कुछ लोगों की भागीदारी भी पार्टी के अंदर बढ़ा दी गई है। इन तमाम चीजों के साथ ही साथ राहुल गांधी खुद भी इस चुनाव को काफी ख़ास मान कर चल रहे हैं। यही वजह है कि वह लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में आज एक बार फिर राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। 


जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते दो महीने के भीतर तीसरी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी टिप्स देंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी बिहार में इस साल होनेवाले चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने का टास्क सौंपेंगे। 


राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे बेगूसराय जाएंगे राहुल गांधी। वहां वे पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगें। इसके बाद बेगूसराय से पटना आने के बाद राहुल गांधी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद राहुल सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे।