ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज

मुर्गी फार्म में बोरे पर बिठाकर परीक्षा लेने का मामला, 3 शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

पूर्णिया के बी. कोठी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 10वीं के छात्रों की परीक्षा पेड़ के नीचे, बोरे पर बैठाकर और मुर्गी फार्म में कराने का मामला सामने आया। शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों से दो दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है।

बिहार न्यूज
जांच में सही पाया गया मामला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्णिया जिले के बी. कोठी प्रखंड के ओरलाहा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा पेड़ के नीचे, बोरे पर बैठाकर और मुर्गी फार्म में कराए जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, विद्यालय अध्यापक सोनू कुमार और मनमोहन कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीनों शिक्षकों को दो दिनों के भीतर अपना जवाब देना होगा। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


जांच में सही पाया गया मामला

बुधवार को विद्यार्थियों के इस तरह परीक्षा देने का मामला सामने आया था। जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को बी. कोठी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया।


जांच के दौरान विद्यार्थियों को पेड़ के नीचे और बोरे पर बैठाकर परीक्षा कराए जाने की बात सही पाई गई। इसके अलावा परीक्षा के लिए मुर्गी फार्म के इस्तेमाल की भी जानकारी सामने आई।


शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

टैग्स