ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

पूर्णिया: नहाने के दौरान पैर फिसलने से नदी में डूबी बच्ची, 24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

PURNEA: बायसी अनुमंडल के ताराबाड़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11 साल की बच्ची का शव नदी में तैरता मिला। लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भार

पूर्णिया: नहाने के दौरान पैर फिसलने से नदी में डूबी बच्ची, 24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बायसी अनुमंडल के ताराबाड़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11 साल की बच्ची का शव नदी में तैरता मिला। लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों की मदद से लाश को नदी से बाहर निकाला गया और इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी गयी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन शव को लेकर अपने घऱ चंकी ताराबाड़ी पहुंचे। जिसके बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमौर निवासी 11 वर्षीय आरफिया पूर्णिया के बायसी अनुमंडल अंतर्गत ताराबाड़ी स्थित अपनी नानी के घर आई थी। 12 जून को अपनी सहेलियों के साथ वह नदीं में नहाने गयी थी। तभी पैर फिसलने के कारण वह नदी के गहरे पानी में डूब गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी जैसे ही उसके ननिहाल वालों को लगी परिजन उसकी खोजबीन में जुट गये लेकिन उसका पता नहीं चल सका।



घटना की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने भी काफी खोजबीन की लेकिन उन्हें भी कामयाबी नहीं मिली। और आज 24 घंटे बाद बायसी के शिरिपुर मल्लाह टोली पंचायत के ग्राम डंगरास घाट यादव टोली के पास आरफिया की लाश नदी में तैरता मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और लाश की पहचान की। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता