ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: पूर्णिया एयरपोर्ट की डेडलाइन बढ़ी, अब इस दिन PM करेंगे उद्घाटन

Bihar News: बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समयसीमा एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। पहले तय डेडलाइन 30 अगस्त थी, लेकिन अंतरिम टर्मिनल का कार्य पूरा न होने के कारण अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नई तारीख 5 सितंबर तय की है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समयसीमा एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। पहले तय डेडलाइन 30 अगस्त थी, लेकिन अंतरिम टर्मिनल का कार्य पूरा न होने के कारण अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नई तारीख 5 सितंबर तय की है। शुक्रवार को नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारियों पर नाराजगी जताई।


गौरतलब है कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया हवाई अड्डे से फ्लाइट सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पूर्वोत्तर बिहार के लिए लंबे समय से चली आ रही हवाई सेवा की मांग पूरी हो जाएगी।


समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कहा कि पूर्णिया वासियों के सपनों से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम पूरा करें ताकि 5 सितंबर तक विमानों के परिचालन की प्रक्रिया शुरू हो सके। साथ ही विमानन कंपनी से समझौता (MoU) और चिह्नित स्थलों का हैंडओवर अविलंब पूर्ण करने को कहा गया।


बैठक में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को फुलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि पीएम मोदी कार्यों को बारीकी से देखते हैं, इसलिए समयसीमा से समझौता न हो। एएआई अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों में धुंध और कोहरे के कारण उड़ानें बाधित न हों, इसके लिए रनवे पर कैट-2 लाइट लगाना अनिवार्य है। इसके लिए 16 एकड़ अतिरिक्त जमीन की मांग की गई है।


बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्णिया से कई शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू होगी और दो दिनों में टिकट बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। शुरुआती चरण में पटना, दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी जैसी जगहों के लिए उड़ानों की संभावना जताई जा रही है।


पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने से न सिर्फ सीमांचल क्षेत्र के लोगों को राजधानी और मेट्रो शहरों तक आसान कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यह एयरपोर्ट पूर्वोत्तर भारत और नेपाल सीमा से लगे इलाकों के लिए भी हब का काम कर सकता है।


समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के अलावा बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त बिहार प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एस सिद्धार्थ, पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार, पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त राजेश कुमार, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, एसपी स्वीटी सहरावत और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।