ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

Purnea News: बाइक सवार को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

PURNEA: पूर्णिया में बेलगाम बस की चपेट में आने से 27 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग NH-131A की है जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटिया चौक पर यह

Purnea News: बाइक सवार को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में बेलगाम बस की चपेट में आने से 27 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग NH-131A की है जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटिया चौक पर यह हादसा हुआ। गुरुवार की शाम करीब 5 बजे बस ने 27 वर्षीय युवक को रौंद डाला। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान पूर्णिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटिया निवासी मोहम्मद इसहाक के 27 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जुबेर के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि मो. जुबेर घर सब्जी लाने के लिए बाइक से रानीपतरा बाजार जा रहा था। इसी बीच मटिया चौक पर कटिहार से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने जोरदार टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक मूलरूप से  महावीर मंदिर, शास्त्री नगर पूर्णिया का रहने वाला है। जो पिछले 6 वर्षों से पूरे परिवार के साथ मटिया में घर बनाकर रह रहा था। 


मृतक के भाई मो.कलाम ने बताया कि जुबेर घर से सब्जी लाने के लिए निकला था जो घर लौटकर नहीं आया। बाद में पता चला कि बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साएं परिजन और ग्रामीणों ने पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग पर आगजनी कर जाम कर दिया। 


इस दौरान जमकर हंगामा मचाया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। रोड जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बूझाकर शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही जिसके बाद लोग सड़क से हटे और यातायात बहाल हो सका। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता