ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पूर्णिया नगर आयुक्त के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का लगाया आरोप

PURNEA: नगर आयुक्त की मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्णिया में आज समाजसेवी एस एम झा के नेतृत्व में लोगों ने एक दिवसीय धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। शहर के थाना

पूर्णिया नगर आयुक्त के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का लगाया आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: नगर आयुक्त की मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्णिया में आज समाजसेवी एस एम झा के नेतृत्व में लोगों ने एक दिवसीय धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। शहर के थाना चौक पर आयोजित धरना में प्रदर्शनकारियों ने पूर्णिया से भ्रष्ट अधिकारी, हटाओ पूर्णिया बचाओ, कंपनी राज नहीं चलेगी, लोकतंत्र को बहाल करो, जैसे मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की।


धरना स्थल पर नगर निगम आयुक्त आरिफ हसन के पक्षपातपूर्ण कार्रवाई को लेकर एस एम झा ने शहर के लोकतांत्रिक व्यवस्था को मानने वाले लोगों के साथ एक दिवसीय धरना दिया। एस एम झा ने कहा कि नगर आयुक्त द्वारा निजी खुन्नस और निजी अपमान मानकर यह कार्रवाई किया है। एस एम झा ने नगर आयुक्त पर कच्चे भवन को तीन मंजिला दर्शाते हुए भवन को सौरा नदी से 12 मीटर दूरी बताते हुए 10 लाख का जुर्माना लगाने और भवन को सील कर का आरोप लगाया है।


उन्होंने बताया कि शहर में कई बिल्डिंग बिना नक्शे के बने हुए हैं, उन पर नगर आयुक्त की नजर नहीं है सिर्फ गिने-चुने लोगों पर पक्षपात पूर्ण करवाई कर रहे हैं। एस एम झा ने कहा कि पूरे मामले की उच्च अधिकारी से जांच करा उचित कार्रवाई की जाए, नहीं तो अभी एक दिवसीय प्रदर्शन दिया है, आने वाले दिन में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता