ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पूर्णिया: चेहरे पर पिंपल का इलाज कराने के लिए लोग मांग रहे ई-पास, डीएम ने ट्विटर पर दिया जवाब

PURNEA: बिहार में तेजी से बढ़ते कोराना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। लॉकडाउन के दौरान घर से बाह

पूर्णिया: चेहरे पर पिंपल का इलाज कराने के लिए लोग मांग रहे ई-पास, डीएम ने ट्विटर पर दिया जवाब
Santosh Singh
3 मिनट

PURNEA: बिहार में तेजी से बढ़ते कोराना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की सलाह दी जा रही है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें घर पर रहना किसी सजा से कम नहीं लग रहा। ऐसे में घर से बाहर निकलने के लिए वे कई तरह के बहानेबाजी करते दिख रहे हैं। पूर्णिया में एक ऐसी ही बानगी देखने को मिली है। जहां लोग ई-पास लेने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पूर्णिया डीएम राहुल कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि लोग घर से निकलने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं।



सरकार का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान बेहद जरूरी काम के लिए लोगों को छूट दी जाएगी और इसके लिए उन्हें ई-पास लेना होगा। ई-पास के लिए कई आवेदन भी आ रहे हैं लेकिन पूर्णिया में एक आवेदन ऐसा आया जिसे देखकर खुद डीएम भी हैरान हो गये। दरअसल एक शख्स ने चेहरे पर पिंपल का इलाज कराने के लिए ई-पास मांगा है। इसके लिए इस शख्स ने ऑनलाइन आवेदन भरा और इस बात का जिक्र किया है।


इस आवेदन के मिलने के बाद पूर्णिया डीएम राहुल कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि... 'लॉकडाउन के दौरान ई-पास जारी करने के लिए हमारे पास आने वाले अधिकतम आवेदन सही होते हैं लेकिन फिर हमें कुछ इस तरह के आवेदन मिलते हैं। भाई, आपके पिंपल्स का इलाज अभी प्रतीक्षा कर सकता है।' दरअसल, डीएम ने अपने ट्वीट के साथ एक आवेदन जारी किया है जिसमें बीमारी के तौर पर चेहरे और माथे पर पिंपल बताए गए हैं।


इस पर तंज कसते हुए DM राहुल कुमार ने कहा कि आपके पिंपल का इलाज प्रतीक्षा कर सकता है। बता दें कि कोरोना वायरस के मामलों के देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी नियमों का पालन करें। यदि हो सके तो शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।