ब्रेकिंग
बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?

प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बात

जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्य सचिव से मुलाकात कर बांकीपुर और पटना की समस्याओं पर चर्चा की। राशन, नाली, गली, स्ट्रीट लाइट, वेंडिंग जोन और ड्रेनेज के मुद्दे उठाए।

बिहार न्यूज
डीजीपी के बाद आज मुख्य सचिव से मुलाकात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव से मुलाकात की। इस दौरान पटना और बांकीपुर क्षेत्र से जुड़ी कई बुनियादी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राशन, नाली, गली, स्ट्रीट लाइट, वेंडिंग जोन और ड्रेनेज जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।


प्रशांत किशोर ने बताया कि यह मुलाकात डीजीपी के साथ हुई पिछली बैठक का फॉलोअप थी। उन्होंने पटना के राशन कार्डधारकों को मिलने वाले 5 किलो अनाज से जुड़े मुद्दे को मुख्य सचिव के सामने रखा।


इसके अलावा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नाली, गली और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, वेंडिंग जोन तथा ड्रेनेज से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं को लेकर आम लोगों को हो रही परेशानियों का जल्द समाधान जरूरी है।


राशन की समस्या के समाधान का आश्वासन

प्रशांत किशोर के मुताबिक, मुख्य सचिव ने राशन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए जल्द संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है। इसके जरिए राशन कार्डधारकों से जुड़े मुद्दों को दूर करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।


नगर निगम के साथ समन्वय की बात

बैठक में पटना शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव की ओर से पटना नगर निगम के साथ समन्वय कर नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज और वेंडिंग जोन जैसी समस्याओं पर काम शुरू करने की बात कही गई है।


प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना और बांकीपुर के लोगों से जुड़ी इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के स्तर पर जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के सामने लगातार उठाया जाता रहेगा।प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातप्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातप्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बात

प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बात

टैग्स