ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पिकअप वैन ने आधा दर्जन लोगों को कुचला, एक की मौत

PURNEA: मछली लदे पिकअप वैन ने छह लोगों को रौंद डाला जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती

पिकअप वैन ने आधा दर्जन लोगों को कुचला, एक की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: मछली लदे पिकअप वैन ने छह लोगों को रौंद डाला जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा चौक का है। जहां एनएच 107 पर मछली लदा पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित हो गया जिसकी चपेट में आधा दर्जन लोग आ गये। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य पांच को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सौरव शाह के रुप में हुई है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।     


टैग्स