ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....

Bihar News: दो मार्च को पनोरमा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह, बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के कलाकार बिखेरेंगे जलवा; भव्य आयोजन की तैयारी

Bihar News: सुपौल के छातापुर का प्रतिष्ठित पनोरमा पब्लिक स्कूल अपने 5वें वार्षिकोत्सव समारोह के भव्य आयोजन की तैयारी में जुटा हुआ है। यह गरिमामयी आयोजन आगामी 02 मार्च&nbs

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सुपौल के छातापुर का प्रतिष्ठित पनोरमा पब्लिक स्कूल अपने 5वें वार्षिकोत्सव समारोह के भव्य आयोजन की तैयारी में जुटा हुआ है। यह गरिमामयी आयोजन आगामी 02 मार्च 2025 (रविवार) को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं प्रख्यात समाजसेवी संजीव मिश्रा ने जानकारी दी है।


संजीव मिश्रा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड के सिंगर अल्ताफ राजा, भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह, तथा मुख्य अतिथि माननीय मुकेश सहनी की गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाएगी। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल व्याप्त है।


बता दें कि पनोरमा ग्रुप सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल एवं युवा प्रतिभाओं के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह वार्षिकोत्सव सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा मंच होगा, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक नया कदम बढ़ा सकेंगे।


इस मौके पर पनोरमा पब्लिक स्कूल के तौसिफ हूसैन, राजन चमन, विकास कुमार, अरुण झा, जनिफ खान, राजू खान, शुभम वर्मा, छोटन मोदक, शेख तालिब, जारा प्रवीण व अन्य कई लोग मौजूद थे। 


हम समस्त क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं सम्मानित अतिथियों से आग्रह करते हैं कि वे इस गौरवशाली आयोजन का हिस्सा बनें और इसे यादगार बनाने में सहयोग दें।


संपर्क करें: 9942523425

पनोरमा पब्लिक स्कूल, छातापुर

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता