ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

नैरोबी मक्खी को लेकर पूर्णिया में अलर्ट जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

PURNEA : बिहार में एक तरफ जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर नैरोबी मक्खी को लेकर लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है। सीमांचल के इलाको में नैरोबी मक्खी ने कहर बरपान

नैरोबी मक्खी को लेकर पूर्णिया में अलर्ट जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : बिहार में एक तरफ जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर नैरोबी मक्खी को लेकर लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है। सीमांचल के इलाको में नैरोबी मक्खी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अबतक कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। यह मक्खी काफी खतरनाक है और शरीर पर बैठने मात्र के इसके बूरे परिणाम सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आम लोगों से इससे सतर्क रहने की अपील की गई है।


जानकारी के मुताबिक नैरोबी मक्खी बंगाल के रास्ते किशनगंज के कुछ इलाकों में प्रवेश कर चुकी है। अबतक इसकी चपेट में कई लोग आ चुके हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधकारी डॉ.एस के वर्मा ने पूर्णिया, अररिया और किशनगंज के सिविल सर्जन को पत्र जारी कर अलर्ट रहने को कहा है। सभी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, PHC, CHC और रेफरल अस्पताल समेत सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।


बताया जा रहा है कि नैरोबी मक्खी शरीर के किसी भी अंग पर बैठकर घाव बना सकती है। आंख पर बैठने से आंखों की रोशनी तक जाने की आशंका है। घाव वाला स्थान लाल और वहां जलन हो सकता है। अगर नैरोबी मक्खी शरीर के किसी अंग पर बैठे तो उसे धीरे से हटाना चाहिए। उसे मसलने पर गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि लोग ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां मक्खियां मंडराती हैं। अपने घर और घर के आसपास सफाई रखें ताकि मक्खियां जमा न हों। अगर फिर भी कोई इससे प्रभावित हो जाए तो डॉक्टर की सलाह से सिट्राजिन आदि दवा खा सकता है और घाव वाले जगह पर एंटीबायोटिक क्रिम लगाएं।


नैरोबी मक्खी को लेकर पूर्णिया में अलर्ट जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

टैग्स