ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BIHAR NEWS : बैट्री फैक्ट्री में भीषण आगलगी, इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हडकंप; लाखों का नुकसान

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक बड़ा मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां पूर्णिया के मरंगा बियाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक बैट्री फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ते

BIHAR NEWS : बैट्री फैक्ट्री में भीषण आगलगी,  इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हडकंप; लाखों का नुकसान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक बड़ा मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां पूर्णिया के मरंगा बियाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक बैट्री फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के कई इलाकों से धुआं का गुबार देखा जा सकता था। आग लगने के कारण आसमान काले धुएं से भर गया।


जानकारी के मुताबिक, आग फैक्ट्री के गैस चैंबर में वेल्डिंग कार्य के दौरान चिंगारी लगने से फैली। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गैस चैंबर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। 


इधर, घटना के तुरंत बाद  फैक्ट्री संचालक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बियाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया निवासी रूपेश सिंह ने बताया कि आग लगने से फैक्ट्री को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मरंगा बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बैट्री फैक्ट्री में हुए नुकसान का अब तक अनुमान नहीं लगाया जा सका है। बैट्री फैक्ट्री में हुई भीषण आगलगी का लाइव वीडियो भी सामने आया है। 


इधर, मामले की जानकारी देते हुए बियाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के रूपेश सिंह ने बताया कि गैस चैंबर में वेल्डिंग करने के दौरान सुबह करीब 10 से 11 बजे उठी चिंगारी ने आग की तेज लपटों का रूप ले लिया। इसके कुछ ही सेकेंड में आग की लपटों ने पूरे गैस चैंबर को अपने जद में ले लिया। आग लगी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद घंटे भर की मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया।