ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा पर परिवहन कर्मियों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

Purnea News: पूर्णिया के जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बस चालकों, कंडक्टरों, एस्कॉर्ट स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी दी।

Purnea News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Purnea News: विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय के बस चालकों, सह-चालकों, कंडक्टरों एवं एस्कॉर्ट दीदियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्णिया ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिवहन से जुड़े सभी कर्मियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं उत्तरदायी बनाना था।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंजन कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी, पूर्णिया थे। कार्यक्रम में सुनील कुमार राय, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, पूर्णिया भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा दोनों अधिकारियों का स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।


अपने प्रेरणादायी संबोधन में ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बस चालक केवल वाहन नहीं चलाते, बल्कि अभिभावकों के विश्वास और बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी भी निभाते हैं। उन्होंने सभी चालकों से यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा प्रत्येक विद्यार्थी की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।


इसके पश्चात सुनील कुमार राय, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, पूर्णिया ने सुरक्षित वाहन संचालन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, विद्यालयी बसों के संचालन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चालक, सह-चालक, कंडक्टर एवं एस्कॉर्ट दीदियों की सतर्कता और जिम्मेदारी ही बच्चों की सुरक्षित यात्रा की सबसे बड़ी गारंटी है।


इस अवसर पर जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, डायरेक्टर प्रिंसिपल पुलोमा नंदी, एडमिनिस्ट्रेटर प्रीतम दास तथा सीनियर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर त्रिवेणी प्रसाद पांडेय भी उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल ने कहा कि जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भी पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने विद्यालय के बस चालकों, सह-चालकों, कंडक्टरों एवं एस्कॉर्ट दीदियों को भविष्य निधि (पीएफ) एवं कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) जैसी कर्मचारी हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि कर्मचारियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना विद्यालय परिवार की प्राथमिक जिम्मेदारियों में से एक है। उन्होंने सभी परिवहन कर्मियों से विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान सभी बस चालकों, सह-चालकों, कंडक्टरों एवं एस्कॉर्ट दीदियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे, सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से वाहन संचालन करेंगे तथा प्रत्येक विद्यार्थी की सुरक्षा और संरक्षा को अपनी सर्वोच्च जिम्मेदारी मानेंगे।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया समय-समय पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सुरक्षित, अनुशासित, संस्कारित एवं उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण करना भी है। यही कारण है कि विद्यालय प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्ता, सुरक्षा और मानवीय मूल्यों को समान महत्व देता है।


कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि "सुरक्षित वाहन, सुरक्षित विद्यार्थी" के लक्ष्य को साकार करने हेतु वे सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा बच्चों की सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता