ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Shocking love story: 60 साल का वकील डॉक्टर की पत्नी को लेकर हुआ फरार , बोला- बचपन का प्यार है!

Shocking love story: बिहार के पूर्णिया से सामने आया है एक हैरान करने वाला मामला, जहां एक 60 वर्षीय वकील अपने पुराने प्यार को निभाने के लिए डॉक्टर की 50 वर्षीय पत्नी को लेकर फरार हो गया। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा, तो उन्होंने कहा- "ये बचपन का प्यार है!

बिहार वकील प्रेम प्रसंग, डॉक्टर की पत्नी फरार, पूर्णिया केस, सहरसा न्यूज, बचपन का प्यार मामला, Bihar elopement news, shocking love story India
60 वर्षीय वकील डॉक्टर की पत्नी के साथ फरार
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Shocking love story:  बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 60 वर्षीय वकील एक डॉक्टर की 50 वर्षीय पत्नी को लेकर फरार हो गया। यह घटना केहाट थाना क्षेत्र की है, जहां डॉक्टर ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब दोनों को सहरसा से बरामद किया, तो वकील ने कहा– "ये मेरा बचपन का प्यार है, जिसे मैं अब छोड़ नहीं सकता था।"


घर से निकली और फिर गायब हो गई महिला

डॉक्टर पति ने बताया कि 11 मई को उनकी पत्नी घर से यह कहकर निकली कि वह जरूरी सामान लेने जा रही है। लेकिन जब देर शाम तक वह नहीं लौटी, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। जब महिला का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया।


पुलिस की तेजी से कार्रवाई

केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जांच के दौरान पता चला कि महिला सहरसा में एक वकील के साथ है। इसके बाद एक टीम सहरसा भेजी गई और दोनों को वहां से बरामद कर लिया गया।


वकील का दावा– "बचपन से था प्यार"

पुलिस पूछताछ में वकील ने चौंकाने वाला दावा किया। उसने कहा कि डॉक्टर की पत्नी से उसका बचपन से प्रेम संबंध रहा है, लेकिन समाज के दबाव में उसकी शादी डॉक्टर से करा दी गई। "हमारा प्रेम वर्षों से चल रहा था। अब जब मौका मिला, तो हम साथ जीने का निर्णय ले बैठे," वकील ने पुलिस को बताया।


आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला को न्यायालय में 183 और 184 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में यह घटना समाज  में रिश्तों, सामाजिक व्यवस्था और निजी स्वतंत्रता को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। क्या यह सचमुच बचपन का अधूरा प्यार है या फिर उम्र की ढलान पर लिया गया एक आत्मकेंद्रित फैसला? पुलिस अब कानूनी दृष्टिकोण से मामले की तह तक जाने की तैयारी कर रही है।