ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

bihar police : पुलिस एनकाउंटर में लाखों का इनामी डकैत ढेर, बिहार और बंगाल में दर्ज थे दर्जनों मामले

डकैत मोची पुलिस एनकाउंटर में लाखों का इनामी डकैत ढेर हो गए बिहार और पश्चिम बंगाल में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

bihar police
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

bihar police : बिहार में पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस एनकाउंटर में एक कुख्यात डकैत को पुलिस ने मार गिराया है। यह घटना पूर्णिया में बायसी के ताराबाड़ी के समीप पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। इसके बाद इलाके में इस मामले को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। 


दरअसल, मारे गए डकैत सुशील मोची की तलाश बिहार पुलिस के साथ साथ बंगाल पुलिस को भी थी। उस पर दो लाख का ईनाम रखा गया। बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के केस दर्ज थे। ऐसे में दोनों राज्यों की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसके बाद पूर्णिया पुलिस ने मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।


बताया जा रहा है कि, यह इनामी डकैत पिछले साल जनवरी महीने में जेल से छूटकर आया था। वह रौटा के अन्नगढ़ इलाके का रहने वाला था। उसके ऊपर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसका शव भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। इसके बाद घटना स्थल पर काफी भीड़ जुटी है।


इधर, घटना की जानकारी बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए बदमाश का पैतृक घर अनगढ़ थाना क्षेत्र में है। परन्तु यहां से वह बंगाल में शिफ्ट कर गया था। वहीं से वह गैंग संचालित कर रहा था। पुलिस ने उसपर दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था। पिछले साल जनवरी में जेल से बाहर होने के बाद लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम वह अंजाम दे रहा था।