ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार : पोखर में डूबने से दो बच्चे की हुई मौत, घर से बकरी चराने निकले थे दोनों किशोर

PURNIA : बिहार के पूर्णिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दो बच्ची का पोखर में डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चे घर से बक्सर जाने के लिए निकले थ। उसी दौरान पोखर में नह

बिहार : पोखर में डूबने से दो बच्चे की हुई मौत, घर से बकरी चराने निकले थे दोनों किशोर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIA : बिहार के पूर्णिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दो बच्ची का पोखर में डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चे घर से बक्सर जाने के लिए निकले थ। उसी दौरान पोखर में नहाने के समय डूबने से उनकी मौत हो गई। यह मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मज्ञानी गांव का है। इस घटना में मृतक की पहचान 10 वर्षीय सूरज और दूसरा 9 वर्षीय शिवनंदन के रूप में हुई है। इस  घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम का माहौल बना हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सूरज और शिवनंदन घर से बकरी लेकर चराने के लिए निकले थे। उसी दौरान गांव में बने पोखर के पास बकरी को खूट्टे से बांधकर दोनों स्नान करने के लिए पोखर में चले गए। जहां पोखर के पानी का बच्चों को अंदाजा नहीं लग पाया और दोनों डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख अगल बगल के लोग शोर मचाते हुए पोखर की ओर दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 


वहीं, ग्रामीणों के द्वारा पोखर से दोनों बच्चों को निकालकर स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों की मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चे घर से बकरी चराने के लिए निकले थे। इसी दौरान दोनों ने बकरी को खूंटे से बांध दिया और पास के ही पोखर में नहाने चले गए। बच्चे पोखर के पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए और उसमें डूबने लगे। उन्होंने मदद के लिए थोड़ी दूर पर मौजूद लोगों को आवाज लगाई लेकिन जब तक वो लोग वहां आते दोनों डूब गए थे। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते हैं परिजन अस्पताल पहुंचे जहां मृत अवस्था में बच्चों को देख सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंच दोनों बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा दिया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।