ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार : मुख्य पार्षद की गाड़ी पर गोलीबारी, ड्राइवर ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़वाया

PURNIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं ना कहीं से हत्या, बलात्कार, छीनतई, गुंडई और गोलीबारी की खबरें निकल कर

बिहार : मुख्य पार्षद की गाड़ी पर गोलीबारी, ड्राइवर ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़वाया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं ना कहीं से हत्या, बलात्कार, छीनतई, गुंडई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब तक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों में मुख्य पार्षद के गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है।


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया से घर लौट रही बनमनखी नगर परिषद की मुख्य पार्षद संजना देवी की गाड़ी पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली गाड़ी की बोनट को छूती निकल गई। इसके बाद मुख्य पार्षद की गाड़ी के चालक ने बदमाशों की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बदमाश गिर गए।  जिसके बाद आस- पास और ड्राईवर की मदद से एक अपराधी देसी कट्टा के साथ हत्थे चढ़ गए। जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई के बाद उसकी हालत नाजुक है।


वहीं, लोगों के हत्थे चढ़ गए अपराधी की पहचान सहरसा जिले के तिवारी टोल सुखासन निवासी ऋषि कुमार के रूप में हुई है। मुख्य पार्षद के पुत्र ब्रजेश कुमार ने बताया कि वह अपनी मां के साथ पत्नी का इलाज कराने स्कार्पियो गाड़ी से पूर्णिया गया हुआ था। गाड़ी में मुख्य पार्षद संजना देवी के साथ उनका पुत्र ब्रजेश कुमार, पुत्रवधु व चालक थे। गाड़ी जैसे ही बनमनखी थाना स्थित टीवीएस शो रूम के समीप बन रहे डायवर्सन ( जिलेबिया मोड़) के समीप पहुंची कि पहले से मौजूद एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों में एक ने गाड़ी पर गोली चला दी। गोली चलते ही चालक स्कार्पियो को बड़ी तेजी से बनमनखी की ओर लेकर भागा। इसके बाद बाइक सवार अपराधियों ने बाइक से पीछा किया व विशाल नगर के पास ओवरटेक कर फिर से गोली दागी। इतने में चालक ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे सवार अपराधी गिर गए। जिसमे एक को लोगों ने पकड़ लिया। जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे।


इधर, इस घटना की सूचना पर पहुंचे बनमनखी थानाध्यक्ष मेराज हुसैन ने पकड़ाए आरोपी को कब्जे मे लेकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि मुख्य पार्षद की गाड़ी के चालक की सूझबूझ से एक अपराधी पकड़ा गया है। उसके पास एक देसी कट्टा व एण्ड्रायड फोन बरामद किया गया है। एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।