ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: घास काटने गई तीन लड़कियों की डूबने से मौत, नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा

PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां नदी में डूबने से तीन मासूम की मौत हो गई है। तीनों बच्चियां घास काटने के लिए नदी के किनारे गई थीं। इसी बीच तीनों नहाने के लिए नदी में उतर

बिहार: घास काटने गई तीन लड़कियों की डूबने से मौत, नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां नदी में डूबने से तीन मासूम की मौत हो गई है। तीनों बच्चियां घास काटने के लिए नदी के किनारे गई थीं। इसी बीच तीनों नहाने के लिए नदी में उतरी और गहरे पानी में चली गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला हालांकि तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना बायसी थाना क्षेत्र के आसजा मोबैया पंचायत की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर तीनों लड़किया घास काटने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर तक जब तीनों वापस नहीं लौटी तो परिजनों का शक हुआ और उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान नदी के किनारे तीनों को हसिया बरामद किया गया। कहा जा रहा है कि गर्मी के कारण तीनों नहाने के लिए नदी में उतरी होंगी जिससे डूबने से तीनों की मौत हो गई होगी।


उधर,घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया। आनन –फानन में परिजन और ग्रामीण नदी के पास पहुंचे और नदी से तीनों शवों को निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजन बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता