ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भोला पासवान शास्त्री की बहू आई सामने, बोली..बिरंची पासवान नहीं हैं भतीजा, असली वारिस मैं हूं

PURNIA: बिहार के तीन बार सीएम रहे भोला पासवान शास्त्री की बहू अब सामने आई है. उसने खुद को असली वारिस बताया है. सुशीला भारती ने कहा कि जिस बिरंची पासवान को भतीजा बताया जा रहा ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PURNIA: बिहार के तीन बार सीएम रहे भोला पासवान शास्त्री की बहू अब सामने आई है. उसने खुद को असली वारिस बताया है. सुशीला भारती ने कहा कि जिस बिरंची पासवान को भतीजा बताया जा रहा है वह गलत है. बिरंची का कोई भोला पासवान शास्त्री से रिश्ता रहा ही नहीं. 

उत्तराधिकार पर विवाद

पहले बिरंची पासवान ने भतीजा होने का दावा किया तो सारी सुविधा और सहायता उनको ही मिलने लगी थी. लेकिन अब बिरंची को गलत बताकर खुद को बहू सुशीला भारती बता रही है. लगातार बिरंची का नाम उत्तराधिकारी के तौर पर सामने आने के बाद सुशीला ने ये दावा किया है.  सुशीला ने बताया कि भोला पासवान को कोई पुत्र नहीं था. इसलिए शास्त्री जी की पत्नी देवकी देवी ने बेचन पासवान नाम के एक किशोर को 15 साल की उम्र में गोद लिया था. इस किशोर का नाम था बेचन पासवान. इनकी ही पत्नी मैं सुशीला भारती  हूं. जिसके नाम पूर्णिया का कैलाश भवन भी देवकी देवी ने कर दिया था. 

आरजेडी की नेता हैं सुशीला

सुशीला बताती हैं कि बिरंची पासवान भोला बाबू के कोई रिश्ते में नहीं है. सुशीला ने भोला पासवान शास्त्री को इंदिरा गांधी से मिले स्मृति चिन्ह को भी संभाल रखा है और कहती हैं अगर वो उत्तराधिकारी है तो उसके पास रहना चाहिए. सुशीला बीते लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल की महिला ज़िला अध्यक्ष हैं. जिसके नेता तेजस्वी ने बिरंची को सहायता राशि भिजवाई थी. 

रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता