ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

धमदाहा और रुपौली सीट से कुल 26 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, किसी का भी पर्चा रद्द नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में धमदाहा और रुपौली सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। दोनों सीटों से कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें से किसी का भी पर्चा रद्द नहीं हुआ। धमदाहा से लेशी सिंह और रुपौली से बीमा भारती समेत कई

बिहार
रणक्षेत्र में 26 उम्मीदवार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के धमदाहा एवं रुपौली सीट के लिए 20 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन था। जिसके बाद मंगलवार को नाम निर्देशन के बाद दोनों विधानसभा से कुल 26 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था, उनमें से किसी का भी नामांकन पर्चा रद्द नहीं हुआ है।


प्रत्याशियों की बात करें तो धमदाहा से कुल 11 प्रत्याशी जिसमें एनडीए से लेशी सिंह,महागठबंधन से संतोष कुशवाहा, आइएमआई एम से मो इश्तियाक आलम, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी भगवान मढैया, जागरूक जनता पार्टी से मनोज शर्मा, जनसुरज पार्टी से राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कुमारी कुमकुम रानी,चंदलाल उरांव,प्रदीप यादव,रमन कुमार,विंदेश्वरी शर्मा का नाम शामिल है। 


वहीं रुपौली में महागठबंधन से बीमा भारती, एनडीए से कलाधर प्रसाद मंडल,निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वर्तमान विधायक शंकर सिंह, जन्सूराज से अमोद मंडल,आम आदमी पार्टी से विकाश कुमार मंडल,दी नेशनल रोड मैप पार्टी ऑफ इंडिया से से मोहम्मद नफीस मंसूरी , रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया से प्रमोद मंडल,बहुजन समाज पार्टी से जैनेंद्र कुमार, राष्ट्रीय समाज पक्ष से अवध किशोर शर्मा ,वहीं निर्दलीय से नित्या मंडल ,अशोक मंडल,शंकर राम,नीलम देवी का नाम शामिल है।

टैग्स