ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : चाय - बिस्किट खाने से एक ही परिवार के पांच बच्चे हुए बीमार, 2 की हालत नाजुक

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां चाय - बिस्किट खाने से एक ही परिवार के पांच बच्चे बुरी तरह से बीमार हो गए। जिसमें 3 लोगों की स्थ

बिहार : चाय - बिस्किट खाने से एक ही परिवार के पांच बच्चे हुए बीमार, 2 की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां चाय - बिस्किट खाने से एक ही परिवार के पांच बच्चे बुरी तरह से बीमार हो गए। जिसमें 3 लोगों की स्थिति नाजुक बताई गई है। इन सभी का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है, जहां एक बच्ची को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के केके नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी मोहम्मद मतीउर आलम के घर के 5 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घरवालों ने आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती काराया, जहां दो बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि सभी बच्चों ने चाय बिस्किट खाया और कुछ देर के बाद ही उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। 


वहीं, इस पुरे मामले को लेकर बच्चे की मां ने बताया कि, सभी बच्चों को भूख लगी हुई थी, इस वजह से इनलोगों को चाय- बिस्किट दिया गया। इसके बाद  एक-दो घंटे के बाद सभी उल्टी करने लगे। इस बच्चों के नाम  सहाबुल, रविबुल सौताबुल, मेहना हैं। बच्चों की मां का रो रोकर उसका बुरा हाल है, एक बेटी जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। 


इधर, इन बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रेम प्रकाश बताते हैं कि परिवार वालों की माने तो बच्चे चाय बिस्किट खाए थे, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग की बात कही है।  बच्चों का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। तीन की स्थिति नाजुक है, जिसमें एक की स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।