ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: ऑटो पर अचानक पलटा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में प्रेग्नेंट महिला और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत

PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां चलती ऑटो पर तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गर्भवती महिला और उ

बिहार: ऑटो पर अचानक पलटा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में प्रेग्नेंट महिला और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां चलती ऑटो पर तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गर्भवती महिला और उसकी चार साल की बेटी की मौत हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग जीरो माइल की है।


हादसे में बाल-बाल बचे ऑटो सवार लोगों के मुताबिक, गर्भवती महिला शाइस्ता और अपनी दो बेटियों के साथ डगरवा से सिकंदरपुर के लिए ऑटो से रवाना हुई थी। जैसे ही ऑटो जीरोमाइल पहुंची गोलंबर पार करने के दौरान पटवा लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में गर्भवती महिला और उसकी चार साल की बेटी की मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी की जान बाल बाल बच गई।


स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसी महिला और उसकी बेटी को बाहर निकाला और आनन-फानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता