ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

पटना से बड़ी खबर: घर में घुसकर दो बच्चों को जिंदा जलाया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

मृतक के पिता ललन गुप्ता ने बताया कि घटना 12 से डेढ बजे के बीच की है। 15 साल और 10 साल के बेटे की हत्या की गयी है। लाश बेड पर जला हुआ मिला। रूम अंदर से बंद था। जिस किसी यह काम किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां जानीपुर थानाक्षेत्र में एक घर में सो रहे दो बच्चों की अपराधियों ने जलाकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि दोनों बच्चों की मां पटना के एम्स अस्पताल में काम करती हैं। वहीं पिता पटना इलेक्शन कमीशन के ऑफिस में कार्यरत हैं।


बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कूल से घर आए थे और घर में ही सोए हुए थे. तभी घर में अचानक आग लगने की सूचना मिली और दोनों बच्चों की आग में झुलने से मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु की।  बच्चों के पिता ने इसे हत्या करार दिया है और पुलिस से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।


घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मृतकों के घर के बाहर उमड़ पड़ी। घर के अंदर बेड पर दोनों बच्चे बुरी तरह जले हुए थे। जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। मृतक के पिता ललन गुप्ता ने बताया कि 12 से डेढ बजे के बीच यह घटना हुई है। 15 साल और 10 साल के बेटे की लाश बेड पर जला हुआ मिला। रूम अंदर से बंद था। दोनों बच्चों की हत्या की गयी है। पीड़ित पिता ने यह मांग की है कि जिस किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है उसे पुलिस गिरफ्तार करें और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाये। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि दोनों बच्चों की जलकर मौत कैसे हुई? जानीपुर की इस घटना पर दुख जताते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में सत्ता संरक्षित अपराधियों ने घर में घुसकर नर्स के दो नाबालिग बेटों को जिंदा जलाया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब घर, कार्यालय, अस्पताल कहीं कोई सुरक्षित नहीं। CM अचेत, बदमाश सचेत! 

पटना से बड़ी खबर: घर में घुसकर दो बच्चों को जिंदा जलाया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पटना से बड़ी खबर: घर में घुसकर दो बच्चों को जिंदा जलाया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग  पटना से सूरज की रिपोर्ट