ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

'अच्छा सिला दिया तू ने मेरे प्यार का ...,', हसबैंड ने अखबार और सब्जी बेचकर वाइफ को बनाया टीचर, अब नैन-मटका के चक्कर में पत्नी से कर दिया बड़ा कांड

BIHAR NEWS : पति ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा वह अखबार और सब्जी बेचकर परिवार का खर्चा चलाते थे। हाईकोर्ट में मुकदमा लड़कर केस जीतने के बाद कोर्ट के आदेश पर पत्नी को जॉब लगा था अब यह कांड हो गया।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : इश्क की न तो कोई जात होती है न ही इसमें रिश्तों का बंधन होता है। यह कम्बख्त ऐसी बिमारी हैं जिसे लग जाता है उसे फिर शायद ही यह समझ आता है कि उसके तरफ से उठाए जा रहे कदम इतने घातक हो सकते हैं। कभी-कभी तो यह भरी-पूरी जिंदगी भी तबाह कर देती है। अब हम आपको एक ऐसी की कहानी बताने वाले हैं जिसे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। 


दरअसल, बिहार के पूर्णिया जिले में रहने वाले एक हसबैंड ने खुद सब्जी और अखबार बेचकर पत्नी को पढ़ाया। ऐसे में पत्नी ने भी जमकर मेहनत किया और उसे सफलता भी हासिल हुई है। पत्नी बिहार सरकार में शिक्षक के पद पर नियुक्त हो गई। लेकिन,जॉब लगते ही पत्नी का वर्ताव अचनाक से बदलने लगे। ऐसे में उसका पति जबतक कुछ समझ पाता। तबतक उसकी पत्नी घर से फरार हो गई। इसके बाद अब पति ने अपनी पत्नी को लेकर जानकारी ली तो सर पर हाथ धड़ जमीन में बैठ गया। आखिर ऐसा क्या हुआ, आइए जानते हैं ?


जानकारी के अनुसार, पूर्णियां जिला के केनगर थाना क्षेत्र में एक पति ने सब्जी और अखबार बेचकर अपनी पत्नी को बौंसी थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत शिक्षिका के पद पर नौकरी लगवाई। इतना ही नहीं पत्नी को नौकरी करने में कोई समस्या न हो इस वजह से स्कूल के समीप गांव में एक किराए के मकान में रहना भी शुरू कर दिया। 


लेकिन, अब उसकी पत्नी का दिल पड़ोसी सुनील राम  पर आ गया। उसके बाद वह इसके साथ फरार हो गई। उसे न तो अपनी नौकरी की चिंता रही और न ही पति और दो मासूम बच्चों की। अब पीड़ित पति ने इसको लेकर डीईओ, डीएम और बौंसी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।


इधर, स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने बताया कि तीसरे दिन भी शिक्षिका स्कूल से बिना सूचना अनुपस्थित रही। विभाग को मामले से अवगत कराया जा रहा है। लगातार स्कूल से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने की जानकारी विभागीय अधिकारी को दी जा रही है। इधर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शिक्षिका की बरामदगी का प्रयास जारी है।