ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आंधी-तूफान में गिरी छत की दीवार, हादसे में आशा कर्मी की मौत

PURNEA: तेज-आंधी बारिश के कारण छत की दीवार गिरने से एक आशा कर्मी की मौत हो गयी। घटना पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा की है जहां तेज आंधी से यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान 38 व

आंधी-तूफान में गिरी छत की दीवार, हादसे में आशा कर्मी की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: तेज-आंधी बारिश के कारण छत की दीवार गिरने से एक आशा कर्मी की मौत हो गयी। घटना पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा की है जहां तेज आंधी से यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान 38 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। जो हरदा पंचायत के ठढ़ा रोड की रहने वाली थी। वो आशा कार्यकर्ता के रूप में फैसिलिटेटर हरदा वार्ड 2 में तैनात थी।


पूर्णिया में तेज आंधी के साथ आई बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। अचानक उठी आंधी बारिश में पूर्णिया के हरदा गांव में घर के छत का दीवार भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद से हरदा गांव में मातम का माहौल है। मृतका के परिजनों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि गीता उनके बीच नहीं रहीं।


घटना के संबंध में मृतक के परिजन शंभू भगत ने बताया कि मृतका गीता देवी रोजाना कि तरह हरदा वार्ड 2 में हाउस हेल्थ सर्वे के लिए निकलने वाली थी। तभी अचानक तेज आंधी बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए गीता देवी हरदा पंचायत के ठढ़ा रोड स्थित अपने एक मंजिला इमारत के नीचे खड़ी हो गईं। कुछ दिन पहले ही छत की दीवार खड़ी हुई थी। जो कमजोर होने की वजह से तेज-आंधी बारिश को सहन नहीं कर सका। छत के 5 इंच की दीवार नीचे खड़ी गीता देवी पर गिर पड़ा और उनकी मौत हो गयी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता