ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आग में झुलसने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

PURNEA: बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर आ रही है जहां आग में झुलसने से दो मासूम की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि दोनों बच्चे खेल रहे थे और खेलने के दौरान दोनों एक झोपड़ी में स

आग में झुलसने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर आ रही है जहां आग में झुलसने से दो मासूम की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि दोनों बच्चे खेल रहे थे और खेलने के दौरान दोनों एक झोपड़ी में सो गये। अचानक झोपड़ी में आग लग गयी और दोनों बच्चे जिंदा जल गये। अगलगी के कारणों का पता अब तक नहीं पाया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि दोनों बच्चे घर के इकलौते चिराग थे। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 


घटना पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिणकोल गांव की है। घटना दोपहर एक बजे की है जब दोनों बच्चे खेलते-खेलते गांव के एक झोपड़ीनुमा घर में सो गये थे। तभी झोपड़ी में आग लग गयी और पूरा घर जलकर खाक हो गया। झोपड़ी में सोये दोनों भी इस आग में जिंदा जल गये और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


मृत बच्चों की पहचान हरिणकोल गांव निवासी श्यामलाल बेसरा के 5 साल के बेटे आनंद और कालीबाग निवासी बबलू टुडू के 7 साल के बेटे कृष्ण के रूप में हुई है। दोनों ही घर के इकलौते चिराग थे। झोपड़ी में आग कैसे लगी इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन इस घटना में दोनों बच्चों की मौत आग में झुलसकर हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता