ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पूर्णिया एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 1706 मीटर लंबे बाउंड्री वॉल का हो रहा निर्माण

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। परियोजना की प्रगति की नियमित निगरानी और स्थल निरीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

bihar
पूर्णिया एयरपोर्ट की सुरक्षा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। 1706.80 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल का निर्माण हो रहा है। पूर्णिया के चुनापुर स्थित एयरपोर्ट के बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। कुल 1706.80 मीटर लंबी और लगभग 8 फीट ऊंची इस बाउंड्री वॉल के निर्माण में उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए वॉल के ऊपरी हिस्से पर लगभग डेढ़ फीट ऊंची कंसर्टिना वायर स्थापित की जाएगी। 


निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक 430 मीटर बाउंड्री वॉल का कार्य प्लिंथ लेवल से ऊपर तक पूरा हो चुका है, जबकि 500 मीटर से अधिक हिस्से का फाउंडेशन कार्य सम्पन्न हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 4.73 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है और कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए सभी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। 


भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। परियोजना की प्रगति की नियमित निगरानी और स्थल निरीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अभियंताओं और कार्यकारी एजेंसी को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


यह परियोजना न केवल पूर्णिया एयरपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत करेगी बल्कि पूर्णिया क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को भी गति प्रदान करेगी। भवन निर्माण विभाग इस परियोजना को उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

टैग्स