ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

6 थानेदार का तबादला, पूर्णिया एसपी ने की कार्रवाई

PURNEA: पूर्णिया में 6 थानेदार का तबादला किया गया है। इनमें से कई थानों में पद खाली थे। रिक्त पड़े पदों को भरने क काम पुलिस कप्तान दयाशंकर ने किया और थानेदार को जिम्मेदारी सौं

6 थानेदार का तबादला, पूर्णिया एसपी ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में 6 थानेदार का तबादला किया गया है। इनमें से कई थानों में पद खाली थे। रिक्त पड़े पदों को भरने क काम पुलिस कप्तान दयाशंकर ने किया और थानेदार को जिम्मेदारी सौंपी। बता दें कि लाइन हाज़िर हुए दो थानाध्यक्ष के बाद से सदर थाना और जलालगढ़ थाने में थानाध्यक्ष का पद खाली था। खाली पदों को भरने के लिए पूर्णिया एसपी दयाशंकर ने निर्देश जारी किये। 


पूर्णिया के आरक्षी अधीक्षक दयाशंकर ने तबादले की लिस्ट जारी की है। जारी लिस्ट के अनुसार मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष (पु.अ.नि.) संजय कुमार सिंह को सदर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही मुफ्फसिल थाने की कमान संतोष कुमार झा को दी गयी है जो पहले श्रीनगर ओपी के प्रभारी थे। 


इसके अलावा श्रीनगर ओपी का प्रभार सदर थाना के अनुसंधान इकाई के कुंदन कुमार को दी गयी। के.हाट अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पूर्णिमा कुमारी को अकबरपुर ओपी की कमान मिली है। जबकि वकील प्रसाद शर्मा को सेशन हाजत कोर्ट से निकालकर यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि बीते दिन सदर थाना अध्यक्ष मधुरेन्द्र किशोर तथा जलाजगढ़ थाना प्रभारी मुकेश मिश्रा पर कार्यवाही करते हुए एसपी ने लाइन हाज़िर कर दिया था। इसके बाद अब इन 6 थानेदारों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।


6 थानेदार का तबादला, पूर्णिया एसपी ने की कार्रवाई

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता