ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Purnea News: शौचालय की टंकी में दम घूटने से मजदूर की मौत, 3 की हालत गंभीर

PURNEA: पूर्णिया में बंद पड़े शौचालय की टंकी को रिपेयर करने गए मजदूर की मौत हो गयी है। मजदूर को बचाने गये 3 अन्य लोगों की भी दम घुटने से तबीयत बिगड़ गयी है। तीनों की गंभीर हाल

Purnea News: शौचालय की टंकी में दम घूटने से मजदूर की मौत, 3 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में बंद पड़े शौचालय की टंकी को रिपेयर करने गए मजदूर की मौत हो गयी है। मजदूर को बचाने गये 3 अन्य लोगों की भी दम घुटने से तबीयत बिगड़ गयी है। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। 


घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत का है जहां  दिवानगंज वार्ड नम्बर 7 स्थित महलदार टोला में रविवार को करीब 10 बजे बन्द पड़े शौचालय की टंकी को खोलकर रिपेयरिंग करने के लिये नीचे उतरे मजदूर की मौत हो गयी। वहीं उसे बचाने के लिये गए एक-एक कर तीन लोगों की भी तबीयत दम घुटने से बिगड़ गयी। गैस निकलने से सभी की हालत गंभीर हो गयी जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी को टंकी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में भर्ती कराया गया। 


इस दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राजा महलदार के रूप में हुई है जो दिवानगंज पोखर टोला का रहने वाला था। इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। घटना को लेकर गृह स्वामी नारायण महलदार ने बताया की घर के आंगन में करीब कुछ महीने पूर्व शौचालय का शोख़ता टंकी का निर्माण कराया गया था। जो काफी दिन से बंद पड़ा हुआ था। जिसे रिपेयर करने के लिये गांव के हीं मजदूर भरत मंडल आया हुआ था। 


टंकी का ढक्कन खोलने के बाद वहां मौजूद राजा महलदार उसके अंदर चला गया और वहीं बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद उसे बेहोश देख भरत मंडल और सूरज मंडल एवं एक अन्य व्यक्ति भी बचाने के लिए नीचे उतर गया। वह दोनों भी अंदर में बेहोश हो गये। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह चारों को बाहर निकाला। बाहर निकालते ही मजदूर राजा महलदार की मौत हो गयी। वहीं तीन को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। Purnea News: शौचालय की टंकी में दम घूटने से मजदूर की मौत, 3 की हालत गंभीरPurnea News: शौचालय की टंकी में दम घूटने से मजदूर की मौत, 3 की हालत गंभीरPurnea News: शौचालय की टंकी में दम घूटने से मजदूर की मौत, 3 की हालत गंभीरPurnea News: शौचालय की टंकी में दम घूटने से मजदूर की मौत, 3 की हालत गंभीरPurnea News: शौचालय की टंकी में दम घूटने से मजदूर की मौत, 3 की हालत गंभीर

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता