ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बिहार में अपहरण के बाद महिला से गैंगरेप: आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार, 5 अन्य फरार, शराब पिलाकर पीड़िता से करवाया डांस

पीड़िता ने बताया कि दोनों युवकों ने उसे जबरन कार में बिठा लिया और आंख और मुंह पर पट्टी बांध दी। जिसके चलते वह ना कुछ बोल पा रही थी और ना ही कुछ देख पा रही थी। दोनों उसे 25 किलोमीटर दूर एक गोडाउन में ले गये जहां पहले से 4 लोग मौजूद थे।

bihar
पूर्णिया में दिल को दहला देने वाली घटना
© social media
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PURNEA: सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद भी बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है। शराबबंदी वाले बिहार में शराब पीकर लोग क्राइम कर रहे हैं। दिल को दहला देने वाली घटना बिहार के पूर्णिया से सामने आई है। जहां शराब के नशे में धुत 6 लोगों ने महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। 


24 साल की महिला का पहले अपहरण किया उसे 25 किलोमीटर दूर गोडाउन में ले जाकर 6 लोगों ने शराब के नशे में धुत होकर गैंगरेप किया और एक कमरे में बंद कर फरार हो गये। इस दौरान एक आरोपी नशे में धुत होने के कारण वही सो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है, लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ऑर्केस्ट्रा डांसर है। शनिवारी की रात 9 बजे के करीब वह नेवालाल चौक पर थी कि तभी एक कार में सवार दो युवकों ने गाड़ी रोकी और महिला को जबरन कार में बिठा लिया और उसे 25 किलोमीटर दूर डगरुआ में एक घर में ले गये। जहां पहले से 4 लोग मौजूद थे। सभी ने शराब पार्टी की और इस दौरान महिला को भी जबरन शराब पिलाया। सभी ने महिला से डांस भी करवाया। इससे भी मन नहीं भरा तो सभी वहशी दरिंदों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। 


गैंगरेप के बाद 5 आरोपियों ने महिला को कमरे में बंद कर दिया मौके से फरार हो गये। वही ज्यादा शराब पीने के कारण एक आरोपी वही सो गया। जिसे छोड़कर सभी वहां से भाग खड़े हुए। पीड़िता को जब होश आया तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसने तुरंत डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे को खोला और वहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वही पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डगरुआ निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद जुनैद के रूप में की गयी है। 


जुनैद की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि पीड़िता के पति की सालभर पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। पिता भी नहीं है, वह मां के साथ रहती थी। नेवालाल चौक से गुजरने के दौरान घना कुहासा होने के चलते वहां कोई लोग भी नहीं थे। जिसका फायदा कार सवार दो युवकों ने उठाया। 


पीड़िता ने बताया कि दोनों युवकों ने उसे जबरन कार में बिठा लिया और आंख और मुंह पर पट्टी बांध दी। जिसके चलते वह ना कुछ बोल पा रही थी और ना ही कुछ देख पा रही थी। दोनों उसे 25 किलोमीटर दूर एक गोडाउन में ले गये जहां पहले से 4 लोग मौजूद थे। सभी नशे में धुत थे और मुझे भी जबरन शराब पिलाने लगे। जबरदस्ती मुझसे डांस करवाया गया और 6 लोगों ने मेरे साथ गैंगरेप किया। 


फिलहाल पीड़िता का इलाज पूर्णिया के GMCH पूर्णिया में चल रहा है। उसके बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। 3 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। गैंगरेप के एक आरोपी मोहम्मद जुनैद की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग आरोपियों की गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं.