ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

सदर अस्पताल में कई घंटों तक महिला की शव को नोंचते रहे कुत्ते, अधीक्षक ने कहा - लावारिस लाश है, हमें क्या पता

PURNEA : बिहार सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहते हैं. सरकारी अस्पताल में लापरवाही की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको चौंका दिया है. सदर अस्पताल में कई

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : बिहार सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहते हैं. सरकारी अस्पताल में लापरवाही की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको चौंका दिया है. सदर अस्पताल में कई घंटों तक महिला की शव को कई घंटों तक कुत्ते नोंचते रहे. ये घटना पुर्णिया सदर अस्पताल से सामने आई है. इसपर सवाल किये जाने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से बेहद ही शर्मिंदगी वाला बयान सामने आया है. अधीक्षक ने महिला की शव को लावारिस लाश बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया. 


 मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद से हेल्थ डिपार्टमेंट पर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं. अस्पताल में मौजूद मरीजों से मिली जानकारी के मुताबिक वो लोग कई दिनों से महिला को आइसोलेशन वार्ड के बरामदे में पड़े देख रहे थे. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इन बातों को नकार दिया. मरीज के परिजन मोहम्मद सादिक और इरफान ने बताया कि रात में कुत्ता महिला की शव को नोंच रहा था. मरीजों ने अस्पताल प्रशासन को इसकी दी लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला. रात भर शव आइसोलेशन वार्ड के बरामदा पर ही पड़ा रहा. सुबह में गार्ड और स्वीपर ने आकर शव को वहां से हटाया.


घटना को लेकर पूर्णिया सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर इन्द्र नारायण ने बताया कि कल ही लावारिस अवस्था में महिला मरीज को कोई छोड़ गया था जिसके बाद शाम में उनकी मौत हो गई थी. महिला मरीज की अभी तक अस्पताल में इंट्री भी नहीं हुई है. सिविल सर्जन डॉक्टर मधुसूदन ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. उधर पुलिस महिला की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करा रही है.


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin

FirstBihar संवाददाता