ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

पूर्णिया गोलीकांड में बड़ी सफलता, दो शूटर असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार

पूर्णिया के नेवालाल चौक गोलीकांड मामले में पुलिस ने दो शूटरों को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। दोनों पर जदयू नेता के बेटे शुभम कुशवाहा और सागर कुशवाहा पर फायरिंग करने का आरोप है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बीते दिनों पूर्णिया के नेवालाल चौक पर हत्या करने की नीयत से जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के बेटे शुभम कुशवाहा और साले सागर कुशवाहा पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के दो शूटर को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया। 


पुलिस गिरफ्तार दोनों शूटरों को पूर्णिया लाने के साथ ही पूछताछ की कवायद में जुट गई है। माना जा रहा है कि दोनों की गिरफ्तारी से घटना का खुलासा होगा। मामले में पुलिस ने पहले भी कई आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और अब दो शूटर की गिरफ्तारी की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।


बता दें कि बीते 23 जुलाई को पूर्णिया के नेवलाल चौक पर अपराधियों ने जदयू नेता के बेटे शुभम कुशवाहा और साला सागर कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें दोनों मामा भांजा गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। 


आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं मामले में एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की। गठित टीम ने विभिन्न पहलुओं पर छानबीन करते हुए पहले भी कई आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और अब दो शूटर को असम से गिरफ्तार किया है।

टैग्स