ब्रेकिंग
TMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशन

पूरे परिवार के साथ मुजफ्फरपुर से सिलिगुड़ी जा रहे थे बैंक अधिकारी, डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत, चार घायल

MUZAFFARPUR: दरभंगा के दिल्ली मोड़ के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गयी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की हालत नाजुक

पूरे परिवार के साथ मुजफ्फरपुर से सिलिगुड़ी जा रहे थे बैंक अधिकारी, डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत, चार घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: दरभंगा के दिल्ली मोड़ के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गयी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। 


बताया जाता है कि सिलिगुड़ी में तैनात बैंक अधिकारी अपने पूरे परिवार के साथ कार ड्राइव कर मुजफ्फरपुर से सिलिगुड़ी जाने के लिए निकले थे तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से बचने के दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गयी और यह हादसा हुआ। इस हादसे में बैंक अधिकारी के पिता शारदा सिन्हा और पत्नी तनु देवी की मौत हो गयी जबकि बैंक अधिकारी रत्न शंकर, उनकी मां, बेटे और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। 


घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। जहां चारों का इलााज चल रहा है। बताया जाता है कि बैंक अधिकार रत्न शंकर सिलिगुड़ी के कुच विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में स्केल-2 ऑफिसर हैं। 


मंगलवार की देर शाम वे अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ पैतृक गांव मुजफ्फरपुर से सिलिगुड़ी लौट रहे थे तभी दरभंगा के दिल्ली मोड़ के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रुप से घायल चार लोगों का इलाज चल रहा है जबकि दो लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से बैंक अधिकारी के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता