ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

Bihar News: गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे से पहले नीतीश सरकार ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग, मुख्य सचिव ने लिखा पत्र

Bihar News: बिहार सरकार पुनौरा धाम में माता सीता के जन्मस्थान पर 882.87 करोड़ रुपये की लागत से भव्य जानकी मंदिर बनाएगी। सरकार ने रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए केंद्र से भी आग्रह किया है। इसको लेकर मुख्य सचिव ने रेलवे को पत्र लिखा है।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: 8 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दिन वह माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसके लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी बीच शाह के दौरे से पहले बिहार की नीतीश सरकार ने केंद्र से बड़ी मांग कर दी है। इसको लेकर मुख्य सचिव ने रेलवे को पत्र लिखा है।


दरअसल, बिहार सरकार ने सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में माता सीता के जन्मस्थान पर एक भव्य जानकी मंदिर के निर्माण का निर्णय लिया है। राज्य कैबिनेट ने इस परियोजना के लिए 882.87 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। पुनौरा धाम को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मंदिर निर्माण के साथ-साथ इस क्षेत्र के समग्र विकास की योजना बनाई गई है।


अब इस दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए बिहार के मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार को पत्र लिखकर पुनौरा धाम में एक रेलवे स्टेशन बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि चूंकि मंदिर तक पहुंचने के लिए नेशनल हाईवे का निर्माण पहले से ही हो रहा है, और पास से रेलवे लाइन गुजरती है, ऐसे में रेलवे स्टेशन का निर्माण श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए जरूरी है।


मुख्य सचिव ने ज़ोर देकर कहा कि इस धार्मिक स्थल तक सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल कनेक्टिविटी अनिवार्य है। इससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को पुनौरा धाम पहुंचने में सहूलियत होगी। बता दें कि कल यानी 8 अगस्त को माता सीता के भव्य एवं दिव्य मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 8 अगस्त को मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने वाले हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता