ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

पंजाब में बिहार के चार लोगों की मौत, छोटी सी गलती पूरे परिवार पर पड़ी भारी

SUPAUL: एक छोटी सी गलती पूरे परिवार को भारी पड़ गई और इस गलती की कीमत पूरे परिवार को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। पंजाब के पटियाला में सुपौल के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों

पंजाब में बिहार के चार लोगों की मौत, छोटी सी गलती पूरे परिवार पर पड़ी भारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: एक छोटी सी गलती पूरे परिवार को भारी पड़ गई और इस गलती की कीमत पूरे परिवार को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। पंजाब के पटियाला में सुपौल के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और बेटा-बेटी शामिल है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक, सुपौल का एक परिवार पंजाब के पटियाला में रहता था। ठंड अधिक होने के कारण मंगलवार की रात उनके कमरे में अंगीठी जल रही थी। इसके बाद परिवार के लोग कमरा बंद कर के सो गए। ऐसे होए कि फिर जग नहीं सके। दम घुटने से चारों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। मरने वालों में पति-पत्नी और बेटा एवं बेटी शामिल हैं।


मृतक सुपौल के पिपरा स्थित हरिहरपट्टी गांव के रहने वाले थे।  उनके मरने की खबर मिलने के बाद गांव में स्थित घर वालों में कोहराम मच गया है। हरिहरपट्टी गांव निवासी मो सेहताज करीब 10 सालों से पंजाब के पटियाला में रहते थे और वहां पानी बेचने का काम करते थे। मरने वालों में सेहताज खां, उसकी पत्नी जरीना प्रवीण और दो बच्चे अरमान एवं रुकैया शामिल हैं।


कुछ दिन पहले ही दिल्ली में भी इसी तरह की घटना हुई थी। मुंगेर के रहने वाले परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर रखी थी और पति-पत्नी और दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई थी। बता दें कि लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं बावजूद लोग इसको लेकर सावधानी नहीं बरत रहे हैं।