ब्रेकिंग
पटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस पटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस

लॉकडाउन के दौरान उधार पेट्रोल नहीं देने पर पंपकर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ARARIYA : 50 रुपये का पेट्रोल उधार देने से मना करने पर अपराधियों ने पंपकर्मी की गोल मारकर हत्या कर दी. मामला अररिया के एडीही चौक के केजीएन पेट्रोल पंप की है. जहां वारदात को अंजाम देने के बाद

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARARIYA :  50 रुपये का पेट्रोल उधार देने से मना करने पर अपराधियों ने पंपकर्मी की गोल मारकर हत्या कर दी. मामला अररिया के एडीही चौक के केजीएन पेट्रोल पंप की है. जहां वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीन अपराधी मौके से फरार हो गएमामला शुक्रवार की रात 1 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान  चिकनी गांव  के रहने वाले 20 साल के  पेट्रोल पंपकर्मी  मो तारिक  के रुप में की गई है. हत्या की वारदात CCTV में कैद हो गई है. 

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात 1 बजे बाइक सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे.  बदमाशों ने 50 रुपया का तेल उधार देने की बात कही जब नोज़ल मैन ने उधार देने से इनकार किया तो उन लोगो ने पांच सौ का तेल देने को कहा. तेल लेने के बाद एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकाली और तारिक को गोली मार दी और बाइक पर बैठकर फरार हो गया. 

इसके तुरंत बाद  पेट्रोल पंप के दूसरे कर्मी ने इसकी सूचना पंप मालिक व पुलिस को दी. घायर तारिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया  जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली है और पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे है. घटना के बाद से लोग दहशत में हैं.