ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, 22 जुलाई को चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

बिहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे 22 जुलाई 2026 को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और बापूधाम मोतिहारी से चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानें रूट और समय-सारणी।

बिहार न्यूज
अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 22 जुलाई 2026 को चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


इन रूटों पर चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

1.    गाड़ी सं. 03201 दरभंगा-बरौनी परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल दरभंगा से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 19.00 बजे बरौनी पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय, समस्तीपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।


2.    गाड़ी सं. 03202 मुजफ्फरपुर-बेगुसराय परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 20.00 बजे बेगुसराय पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी के रास्ते चलायी जाएगी ।


3.    गाड़ी सं. 03203 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।


4.    गाड़ी सं. 03204 बापूधाम मोतिहारी-सीवान परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल बापूधाम मोतिहारी से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 22.00 बजे सीवान पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा के रास्ते चलायी जाएगी । 



अभ्यर्थियों से रेलवे की अपील 

पूर्व मध्य रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा के लिए इन विशेष ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचें। रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने जारी की।

टैग्स