ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

50 की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर करने वाला आदेश निरस्त, विरोध के बाद बदला फैसला

PATNA: बिहार पुलिस मुख्यालय ने अपने उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसमें यह कहा गया था कि 50 की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर किया जाएगा। दरअसल 23 अगस्त को सभी

50 की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर करने वाला आदेश निरस्त, विरोध के बाद बदला फैसला
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस मुख्यालय ने अपने उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसमें यह कहा गया था कि 50 की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर किया जाएगा। दरअसल 23 अगस्त को सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रेल एसपी को एक पत्र जारी किया गया था जिसमें वैसे पुलिसकर्मियों के कामकाज के समीक्षा की बात कही गयी थी जिनकी उम्र पचास साल से ज्यादा है और वे शारीरिक रूप से फिट नहीं है।

 पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गये इस पत्र में सिपाही से लेकर डीएसपी रैंक के सभी पुलिसकर्मियों की समीक्षा का निर्देश सभी जिलों के एसपी को दिया गया था। इस आदेश का बिहार पुलिस एसोसिएशन ने विरोध किया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने सरकार एवं पुलिस मुख्यालय को इस बारे में चिट्ठी भी लिखी थी और आईजी मुख्यालय नैयर हसनैन खान से मुलाकत कर इस आदेश पर आपत्ति जतायी  थी। बिहार सैन्य पुलिस समादेष्टा कार्यालय की ओर से एक पत्र जारी किया गया है और कहा गया है कि पुराने आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

टैग्स