ब्रेकिंग
भागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शन

Puja Special Train: इस राज्य से बिहार के इन 2 स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों को बड़ी राहत..

Puja Special Train: इस राज्य से बिहार के इन 2 स्टेशनों के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें। हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत, जानिए टाइम टेबल व ठहराव के बारे में सब कुछ..

Puja Special Train
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Puja Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने झारखंड के रांची और टाटानगर से बिहार के आरा व बक्सर के लिए दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और बिहार-झारखंड के बीच यात्रा सुगम होगी। रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेगी, जबकि टाटानगर-बक्सर स्पेशल 17 से 31 अक्टूबर तक परिचालित होगी।


ट्रेन नंबर 08640 रांची-आरा पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 28 सितंबर से 2 नवंबर तक 6 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रांची से रात 8:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे आरा पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशन: रांची (20:45), बोकारो (00:05), गोमोह (01:13), गया जं (03:50), सासाराम (05:35), विक्रमगंज (06:48), पिरो (07:15)।


जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 08639 आरा-रांची प्रत्येक सोमवार को 29 सितंबर से 3 नवंबर तक चलेगी। आरा से सुबह 10:00 बजे रवाना होकर शाम 8:45 बजे रांची पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशन: आरा (10:00), पिरो (10:23), विक्रमगंज (10:33), सासाराम (11:20), गया जं (13:50), गोमो (16:17), बोकारो (17:40)।


वहीं, ट्रेन नंबर 08183 टाटानगर-बक्सर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 17 से 31 अक्टूबर तक 3 फेरे लगाएगी। टाटानगर से रात 10:40 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:00 बजे बक्सर पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशन: टाटानगर (22:40), आसनसोल (03:00), पटना (10:45), आरा (11:50)। वापसी में ट्रेन नंबर 08184 बक्सर-टाटानगर प्रत्येक शनिवार को 18 से 1 नवंबर तक चलेगी। बक्सर से शाम 5:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे यह टाटानगर पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशन: बक्सर (17:15), आरा (18:15), पटना (19:25)।