ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

PU छात्रसंघ चुनाव में JDU और ABVP को झटका, JACP के मनीष बने अध्यक्ष, सेंट्रल पैनल में पहली बार आइसा की एंट्री

PATNA : पिछली बार PU छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल पैनल पर पूरी तरह से कब्जा करने वाले JDU और ABVP को झटका लगा है. सेंट्रल पैनल के 5 पदों में JACP को 2, छात्र राजद, एबीवीपी, और आइसा क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पिछली बार PU छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल पैनल पर पूरी तरह से कब्जा करने वाले JDU और ABVP को झटका लगा है. सेंट्रल पैनल के 5 पदों में JACP को 2, छात्र राजद, एबीवीपी, और आइसा को 1-1 पद पर जीत मिली है. 

जेएसीपी के कैंडिडेट मनीष कुमार पीयू छात्रसंघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद पर राजद के निशांत, महासचिव के पद पर एबीवीपी की प्रियंका और कोषाध्यक्ष के पद पर आइसा की कोमल और संयुक्त सचिव के पद पर जेएसीपी के आमिर राजा ने जीत दर्ज की है. पीयू के सेंट्रल पैनल में पहली बार आइसा की एंट्री हुई है.  

बता दें कि पिछले साल हुए चुनाव में सेंट्रल पैनल पर पूरी तरह से छात्र जदयू और एबीवीपी का कब्जा रहा था. छात्र जदयू ने अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी. वहीं एबीवीपी को उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली थी. लेकिन इस बार एबीवीपी को सिर्फ एक सीट मिला है, तो वहीं छात्र जदयू को किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली है.




रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता