ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

प्राइवेट क्लिनिक में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, इलाज भी हो रहा राम भरोसे

NALANDA : कोरोना जैसे महामारी को लेकर जहां पूरे देश मे लॉकडाउन लगा हुआ है । वहीं नालन्दा जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आयी है । जो स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख द

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

NALANDA : कोरोना जैसे महामारी को लेकर जहां पूरे देश मे लॉकडाउन लगा हुआ है । वहीं नालन्दा जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आयी है । जो स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख देती है । सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां तो यहां उड़ ही रही हैं और मरीजों का जिन हालात में इलाज किया जा रहा वह बीमारी को निमंत्रण देता ही दिख रहा है।


यह तस्वीर जिले के परबलपुर इलाके की है। जहां एक क्लिनिक में मरीजों का कुछ इस तरह का इलाज किया जा रहा है। यहां मरीजों के बीच न तो सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखा जा रहा है न ही मरीजों का इलाज में । इस क्लीनिक में मरीज को जो स्लाइन चढ़ाया जा रहा है । वो भी लकड़ी में बोतल को लगा कर वो भी गंदगियों के बीच । इसी से आप सहज अंदाजा लगा सकते मरीजों का यहां इलाज भगवान भरोसे ही होता होगा । हालांकि क्लिनिक के संचालक डॉ ओम प्रकाश आर्या को ये सब कुछ नजर नहीं आता वे नियमों का पालन किए जाने का हवाला दे रहे हैं।

देखिये वीडियो : 

सीएम के गृह जिले के जब निजी क्लिनिकों के चिकित्सकों का यह हाल है तो और जिलों के क्लिनिकों का क्या हाल होगा और मरीजों का किस तरह इलाज होता होगा । किसी भी क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन लेने के समय चिकित्सकों की टीम द्वारा पूरे चीजों की जांच के बाद ही रजिस्ट्रेशन दिया जाता है। वहीं समय-समय पर सिविल सर्जन या फिर जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए टीम के द्वारा छापेमारी कर मरीजों की दी जानेवाली सुविधाओं की जांच की जाती है । मगर इस क्लिनिक को देखकर ऐसा लगता है कि जिले के जिम्मेवार पदाधिकारी किस तरह लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता