ब्रेकिंग
भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेआम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तारभाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेआम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया

नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए प्रिंस यादव का सहरसा में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि खान सर ने हत्या के आरोपों से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बिहार न्यूज
रौशन आनंद के पिता ने दी मुखाग्नि
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA:पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव का सोमवार की देर शाम सहरसा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रिंस को उनके पिता ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रौशन आनंद सीधे बेऊर जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद सहरसा पहुंचे।


अंतिम संस्कार के दौरान भावुक रौशन आनंद ने कहा कि एक पिता द्वारा अपने जवान बेटे को मुखाग्नि देना किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ा दुख है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को बर्बाद कर दिया गया है और उनके भाई की मौत एक साजिश का हिस्सा है।


प्रिंस यादव की मौत पर उठे सवाल

गौरतलब है कि रविवार को नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में प्रिंस यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव मिलने के बाद से ही मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। रौशन आनंद ने फैजल खान उर्फ खान सर पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है और इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि उनके भाई की मौत सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक वह बाहर थे, तब तक उनके भाई को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन उनके जेल जाने के बाद यह घटना हुई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


खान सर ने आरोपों को किया खारिज

जबकि खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर ने प्रिंस यादव की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए हत्या के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि प्रिंस उनके करीबी मित्रों में से एक था और किसी ने उसकी हत्या नहीं की है। खान सर ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रिंस की तबीयत पहले से खराब थी और उसका इलाज भी चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि प्रिंस के दोस्तों ने भी बताया है कि वह कई दिनों से ठीक से सो नहीं रहा था और उसकी तबीयत लगातार खराब थी।


उच्चस्तरीय जांच की मांग

खान सर ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति की इसमें संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। जबकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि फैजल खान ने ही रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की हत्या की है। रौशन आनंद और परिवार के लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। वही अब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी इस मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेटर लिखा है, और इसकी निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को सुपुर्द करने का अनुरोध किया है। 


बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर कहा है कि विगत दिनों पहले बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद उपरांत कथित रूप से मारपीट तोडफोड एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए तथा कोचिंग संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है।


उन्होंने आगे लिखा कि इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर तेजस्वी यादव ने अनुरोध किया कि जनभावना को देखते हुए इस मामले को C.B.I के सुपुर्द कर दिया जाए जिससे कि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके तथा जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो ।


टैग्स