ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्राइमरी टीचर मूल्यांकन को लेकर आवेदन का लास्ट डेट आज, 23 अप्रैल को होगा एग्जाम

PATNA : प्राइमरी टीचर मूल्यांकन एग्जाम का आयोजन को लेकर डेट तय कर दिया गया है। इसको लेकर 23 अप्रैल से एग्जाम डेट तय किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले टीचर आज तक एसस

प्राइमरी टीचर मूल्यांकन को लेकर आवेदन का लास्ट डेट आज,  23 अप्रैल को होगा एग्जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : प्राइमरी टीचर मूल्यांकन एग्जाम का आयोजन को लेकर डेट तय कर दिया गया है। इसको लेकर 23 अप्रैल से एग्जाम डेट तय किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले टीचर आज तक एससीईआरटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षकों की ओर से भारी गए एप्लीकेशन फॉर्म की प्रिंट कॉपी को विद्यालय प्राचार्य सत्यापित कर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में 13 मार्च तक जमा कर सकेंगे। आवेदन पत्र का वेरिफिकेशन 15 मार्च तक होगा। 


वहीं, आवेदन पत्र का वेरिफिकेशन होने के बाद 13 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके बाद 23 अप्रैल को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक शिक्षक मूल्यांकन दक्षता परीक्षा का प्रोविजनल आंसर की 27 अप्रैल तक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।


इसके बाद 7 मई तक इस परीक्षा में पूछे गए क्वेश्चन को लेकर टीचर आपत्ति दर्ज करवा सकते है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस बारे में विस्तृत दिशा निर्देश और सूचना एससीईआरटी पटना की वेबसाइट https://every.bihar.gov.in पर या संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। यह परीक्षा हर तीन साल में आयोजित होती की जाती है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार पंचायत / नगर प्रारंभिक शिक्षक नियोजन एवं सेवा शर्त नियमावली 2006, 2008 और संशोधित 2015 के अनुसार नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों के लिए तीन वर्ष की सेवा पूरी होने पर दक्षता जांच यानी की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान है। इसी के तहत अब यह परीक्षा ली जाएगी।