ब्रेकिंग
DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला

प्रेमिका से मिलने पर दबंगों ने थूक चटवाया, मामले की जांच खुद कर रहे एसपी, बोले..किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

SAMASTIPUR: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी से दबंगों ने थूक चटवाया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस की नींद गायब हो गयी है। खुद जिले

प्रेमिका से मिलने पर दबंगों ने थूक चटवाया, मामले की जांच खुद कर रहे एसपी, बोले..किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAMASTIPUR: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी से दबंगों ने थूक चटवाया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस की नींद गायब हो गयी है। खुद जिले के एसपी एसपी हृदयकांत इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा जो भी आरोपी है उसकी जल्द गिरफ्तारी होगी।


बता दें कि मामला बिहार के समस्तीपुर का है। जहां बीस वर्षीया प्रेमिका के साथ बाइक पर देखा तो गांव वालों ने पकड़कर 22 वर्षीय प्रेमी की पिटाई कर दी। इसके बाद पंचायत बुलाई गई और लड़के को थूक चाटने की सजा दी गई। पूरे गांव के सामने 5 बार लड़के से थूक चटवाई गई। सब लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। इसके बाद लड़के को छोड़ा गया।


चकहबीब गांव के पंचायत का तालिबानी फरमान का यह वीडियो बीते रविवार की शाम से ही वायरल है। प्रेमिका के साथ बाइक पर जाते हुए युवक को लोगों ने पहले तो पकड़ लिया, फिर उसकी पिटाई कर दी यही नहीं बाद में भरी पंचायत में पांच बार जमीन पर थूक चटवाया।


मामले की जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि वायरल वीडियो उनके पास उपलब्ध हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र महेसारी गांव का रहने वाले युवक को चकहबीब गांव की एक लड़की से प्यार हो‌ गया था। 


वह बुधवार को बाइक से लड़की को छोड़ने के लिए चकहबीब गांव गया था। जहां लोगों ने उसे लड़की के साथ बाइक पर देख लिया। फिर क्या था लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पहले तो उसकी पिटाई की। फिर पंचायत बुलाई गई दुबारा इस गांव में नहीं आने की नसीहत देते हुए पंचायत ने जमीन पर पांच बार थूक फेंक कर चटवाई गई।


इस दौरान पंचायत में शामिल कुछ लोगों द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया। वीडियो रविवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि वीडियो वायरल होने के बाद युवक गांव से कहीं चला गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक मौलाना जमीन पर बैठे उक्त युवक को जमीन पर थूक फेंक कर चाटने का इशारा करते हैं। 


यह कार्य बार-बार उससे करवाया जाता है। जिसके बाद युवक को गांव से मुक्त किया जाता है। अब इस मामले की जांच खुद जिले के एसपी हृदयकांत कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर से कह दिया है कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। 


वहीं इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गयी है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समस्तीपुर में दलित समाज के युवक को सार्वजनिक रूप से थूक चटवाया गया लेकिन सरकार ने ना तो इसकी सुध ली और पुलिस तो जानकर भी अनजान बनी हुई है। इस मामले पर ना तो कोई जय भीम कुछ बोल रहा हैं और ना ही आरजेडी, कांग्रेस, जदयू ,माले जैसी तमाम पार्टियां। 


ये तमाम पार्टियां इसलिए चुप है क्योंकि दलित पर अत्याचार करने वाले एक मौलाना हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहां बहुसंख्यक आबादी पर यदि अल्पसंख्यक अत्याचार करते हैं तो यह चिंता की बात नहीं होती है। समस्तीपुर के इस युवक का अपराध सिर्फ इतना है कि वह एक दलित समाज का हिंदू युवक है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता