ब्रेकिंग
भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

प्रेमी को रोड पर देखते ही गाड़ी से कूदी पत्नी, पति से बोली- आप घर जाइये, अब मैं आशिक के साथ रहूंगी

BEGUSARAI : एक अजीबोगरीब मामला बेगूसराय जिले से सामने आया है. जहां एक पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है. दरअसल महिला अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती

FirstBihar
First Bihar
5 मिनट

BEGUSARAI : एक अजीबोगरीब मामला बेगूसराय जिले से सामने आया है. जहां एक पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है. दरअसल महिला अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती है. उसका प्रेमी भी उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार हो गया है. अब इस मामले को पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है.


मामला बेगूसराय जिले का है. जहां पति पत्नी और वो के चक्कर मे उस वक्त हाई वोल्टेज  ड्रामा शुरू हो गया, जब पति के सामने ही प्रेमी अपनी प्रेमिका को साथ लेकर जाने की जिद करने लगा. इसका विरोध करने पर पत्नी और उसके  प्रेमी  के बीच जमकर कहा सुनी हुई और बात थाने तक पहुंच गई. बेगूसराय बस स्टैंड में हुई इस हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह सैकड़ो लोग बने. फिलहाल  पुलिस ने पत्नी को पति के साथ भेज दिया है और इसका फैसला पंचायत पर छोड़ दिया. इस मामले में पत्नी अपने आशिक के साथ जाने को तैयार है. वहीं, पति अपने पत्नी के साथ ले जाने की जिद पर अड़ा हुआ था.


बेगूसराय के बस स्टैंड के समीप आज उस वक्त अजीबोगरीब  स्थिती उत्पन्न हो गई. इस दौरान जमकर बवाल हुआ और तीनों महीना थाने पहुंच गए. यहां भी पुलिस को घंटो माथा पच्ची  करनी पड़ी पर मामला शांत नहीं हुआ. बताते चलें कि आज अपने पति के साथ शकरपुरा से डॉक्टर से दिखाने के लिए बेगूसराय आई हुई थी. इस दौरान महिला अपने आशिक को देखते ही गाड़ी से कूद गई. उसके बाद वह सड़क पर ही भागने लगी. जब पति ने समझाने की कोशिश की. तो वह पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम उन लोगों को थाने लेकर पहुंची.


महिला थाना में भी हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों तक चलता रहा. महिला ने अपने पति को छोड़कर अपने आशिक के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है. लड़की का कहना है कि 2 साल से गांव के ही लड़के से प्रेम चलता है. मैं अपने आशिक के साथ ही रहना चाहती हूं, क्योंकि पति के द्वारा बार-बार मुझे मारपीट करता है. मैं इनके साथ खुश नहीं हूं इसलिए अपने आशिक के साथ रहना पसंद करती हूं. मिली जानकारी के अनुसार 2019 में बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा निवासी अरुण कुमार के साथ बड़ी धूमधाम से शादी हुई थी.  उसके बाद काफी दिनों तक ठीक ठाक चला लेकिन लड़की अपने आशिक से चोरी चुपके मिलते जुलते रहते थे.  आज जब पति के साथ बेगूसराय डॉक्टर से दिखाने के लिए आई थी. उसी दरगाह अपने आशिक को फोन कर बुला कर भागने लगी. जब भागने लगी तो पति ने जब इसका विरोध किया, जिसके बाद आशिक के साथ काफी देर तक हंगामा शुरू हो गया.


पति का कहना है कि अगर मेरे साथ नहीं रहना चाहती है. तो कोई दिक्कत नहीं है. अभी फिलहाल मेरे साथ गांव जाना पड़ेगा और गांव में जो भी फैसला होगा. वहीं आशिक कुंदन यादव अपने प्रेमिका के साथ रहने के लिए तैयार है क्योंकि उन्होंने बताया कि 2 साल से उस लड़की से हम बेपनाह प्यार करते हैं और इसी के साथ रहना चाहते हैं. बताते चलें कि खगरिया जिला के माथाइर दियारा निवासी प्रेमिका नेहा कुमारी और आशिक कुंदन यादव रहने वाले है 2 वर्ष पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था कि अचानक लड़की के पिता मर्ज़ी शादी कर दी जिसके बाद दोनों छुप-छुप कर मील रहे थे.


महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के परिजनों से बात की गई है. वही महिला को समझा-बुझाकर अपने पति के साथ ही घर वापस भेज दिया गया है. फिलहाल पति पत्नी का फैसला पंचायत के सामाजिक स्तर पर होने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत महिला जिसके साथ रहना चाहेगी वो रह सकती है, क्योंकि क्योंकि लड़की बालिक है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता