ब्रेकिंग
Bihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJ

प्रेग्नेंट पत्नी को डॉक्टर से दिखा घर लौट रहा था पति, अनियंत्रित टैंकर ने रौंदा, मौके पर ही मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही टैंक लॉरी ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पत्नी गंभीर रूप से घा

प्रेग्नेंट पत्नी को डॉक्टर से दिखा घर लौट रहा था पति, अनियंत्रित टैंकर ने रौंदा, मौके पर ही मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही टैंक लॉरी ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। 


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के पास गौतम धाम एसएच-55 की है। मृतक की पहचान मंझौल सहायक थाना क्षेत्र के पंचायत 3 खूटन टोला के वार्ड संख्या 4 निवासी अवधेश प्रसाद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार सिंह के रुप में हुई है।


बताया जाता है कि अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का इलाज कराने के लिए सुमन सिंह बेगूसराय आ रहा था तभी खम्हार स्थित गौतम धाम के निकट पहुंचते ही टैंकर ने कुचल दिया। सूचना मिलने ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और टैंकर को जब्त कर लिया।


परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था और निजी कंपनी में काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि महज दो वर्ष पहले ही मृतक की शादी काजल कुमारी से हुई थी और गर्भ में पल रहे पहले बच्चे को लेकर पत्नी का इलाज़ कराने बाइक से बेगूसराय आ रहे थे। मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और  पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

प्रेग्नेंट पत्नी को डॉक्टर से दिखा घर लौट रहा था पति, अनियंत्रित टैंकर ने रौंदा, मौके पर ही मौत



टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता