ब्रेकिंग
पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी

क्या यही शराबबंदी है? जंगल में चल रही थीं अवैध शराब की भट्ठियां, पुलिस ने 1000 लीटर महुआ शराब किया नष्ट

जमुई के जगुआजोर जंगल में मलयपुर पुलिस ने छापेमारी कर तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त कर दीं। पुलिस ने जमीन में छिपाकर रखी गई करीब 1000 लीटर महुआ शराब और जावा महुआ नष्ट किया। कारोबारी फरार हो गए।

बिहार न्यूज
जगुआजोर जंगल में पुलिस का बड़ा एक्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई और लखीसराय जिले की सीमा पर स्थित जगुआजोर के घने जंगल में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मलयपुर पुलिस की टीम ने विशेष सर्च अभियान चलाकर शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी की।


 इस दौरान अवैध रूप से संचालित तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने करीब 1000 लीटर तैयार महुआ शराब के साथ बड़ी मात्रा में शराब बनाने के लिए रखा जावा महुआ भी नष्ट कर दिया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कारोबारी जंगल के रास्ते फरार हो गए।


पुलिस के मुताबिक, जमुई-लखीसराय सीमा से सटे जगुआजोर जंगल में लंबे समय से अवैध महुआ शराब बनाने और उसकी बिक्री की सूचना मिल रही थी। जंगल की दुर्गम भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर शराब कारोबारी यहां अपना अवैध कारोबार चला रहे थे। इसी सूचना के आधार पर मलयपुर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया।


मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सुमन के नेतृत्व में पुलिस की टीम जंगल के अंदर पहुंची और संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी शुरू की। इस दौरान जंगल में छिपाकर बनाई जा रही तीन अवैध शराब भट्ठियों का पता चला।


कारोबारियों ने तैयार महुआ शराब को प्लास्टिक के गैलनों में भरकर जमीन के अंदर छिपा रखा था, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। तलाशी के दौरान पुलिस ने इन गैलनों को बाहर निकाला और करीब 1000 लीटर तैयार शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा शराब बनाने के लिए रखा गया फुला हुआ जावा महुआ भी नष्ट कर दिया गया।


पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी भी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।


मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सुमन ने बताया कि सीमावर्ती जंगल में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर सर्च अभियान चलाया गया था। इसमें तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने के साथ भारी मात्रा में महुआ शराब और जावा महुआ नष्ट किया गया है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीमावर्ती जंगलों में पुलिस की निगरानी और छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता