ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शर्मनाक: क्वारंटाइन सेंटर से बाहर निकल कर किया गैंगरेप, पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया

SASARAM: बिहार के सासाराम में क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे दो प्रवासियों ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. बाहर के राज्यों से आये दो लोग कल रात क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकले और

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SASARAM: बिहार के सासाराम में क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे दो प्रवासियों ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. बाहर के राज्यों से आये दो लोग कल रात क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकले और एक युवती के साथ गैंगरेप किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

सासाराम के दावथ में हुई घटना

घटना बिहार के सासाराम में दावथ थाना क्षेत्र की है. गुरुवार की रात एक युवती शौचालय के लिए निकली थी. रास्ते में हैवानों ने उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ गैंगरेप करने वाले दोनों युवक कोआथ गांव के जगनारायण उच्च विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रहते हैं. युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने  दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में शामिल दूसरे लोगों की भी तलाश की जा रही है. गिरफ्तार लोगों में दोनों सुरेश यादव और चंचल यादव शामिल हैं.

दावथ थाना पुलिस ने बताया कि युवती खेत में शौच करने गई थी. इसी दौरान 6 लोग आये और युवती को पकड़ लिया. फिर उसे दूसरी जगह ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने बताया कि फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन इस घटना में शामिल दूसरे लोगों की भी तलाश की जा रही है.  सासाराम पुलिस ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटर से भाग कर इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवकों का कोरोना टेस्ट कराया जायेगा.



टैग्स