ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पुलिस का गजब कारनामा, नाबालिग बच्चे का नाम गुंडा लिस्ट में डाला

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग से लेकर पुलिस प्रशासन तक चुनाव शांतीपूर्ण ढंग से कराने में जुटी है. जिसे लेकर संदिग्धों पर निरोधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 107 की

पुलिस का गजब कारनामा, नाबालिग बच्चे का नाम गुंडा लिस्ट में डाला
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग से लेकर पुलिस प्रशासन तक चुनाव शांतीपूर्ण ढंग से कराने में जुटी है. जिसे लेकर संदिग्धों पर निरोधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 107 की कार्रवाई कर रही है. पर दरभंगा पुलिस की एक अनोखी कार्रवाई सामने आई है. दरभंगा के बहादुरपुर थाना की पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसमे 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे के विरुद्ध भी धारा 107 की कार्रवाई की घटना सामने आई है. 


बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी दिनेश राम के 11 वर्षीय नाबालिग के विरुद्ध भी धारा 107 की कार्रवाई करते हुए उसे नोटिस दिया गया है. जिसमें दरभंगा सदर न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से सदर अनुमंडल में उपस्थित होकर 50 हजार रुपये के बॉन्ड भरवाने की बात नोटिस भेज कर बताई गई है. जिसमें विधानसभा चुनाव में शांती बनाए रखने और चुनाव के समय किसी प्रकार की हरकत न हो. इसे लेकर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा.


वहीं नोटिस मिलने के बाद आक्रोश में परिजन ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष से कार्रवाई करने की मांग की. जिसके बाद थानाध्यक्ष ने नाबालिग बच्चे के नाम को सूची से हटाने की बात स्वीकार कर परिजनों को आश्वासन दिया. इस मामले पर थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय चौकीदार की ओर से नाम चिन्हित कर दिया जाता है, जिसके बाद धारा 107 की कार्रवाई की जाती है. बच्चे के पिता पर पूर्व में एफआईआर हुई थी इस लिए बच्चे के पिता पर भी हो गया है और बच्चे पर भी हो गया है. इसलिए बच्चे का आधार स्कूल की पहचान पत्र ले लिया गया है. उसका नाम धारा 107 की कार्रवाई से हटा दिया जायेगा. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT

FirstBihar संवाददाता