ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

राघोपुर की जनता से प्रशांत किशोर ने कह दी बड़ी बात, बोले..हम यहां से चुनाव लड़ें या न लड़ें, कल से आपके जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाएगा

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राघोपुर में पांच घंटे तक भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम चुनाव लड़ें या न लड़ें, बदलाव कल से ही शुरू होगा। PK ने नेताओं पर लापरवाही का आरोप लगाया और जनता से विकास के मुद्दों पर वोट देने..

बिहार
तेजस्वी के क्षेत्र में प्रशांत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज राजद नेता तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का भ्रमण किया। शनिवार दोपहर को रुस्तमपुर चौक से शुरू हुआ उनका भ्रमण शाम को जुड़ावनपुर हाई स्कूल के पास समाप्त हुआ। यहां उन्होंने सैकड़ों लोगों को संबोधित भी किया।


प्रशांत किशोर ने कहा कि आज पांच घंटे घूमने के साथ ही राघोपुर में आपके लिए बहुत बदलाव आ जाएगा। जो नेता कल तक आपलोगों का फोन नहीं उठाते थे, वो अब खुद आपसे बात करने आएंगे। यहां से हम चुनाव लड़ें या ना लड़ें, आपके जीवन में बदलाव शुरू हो जाएगा।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भी अपने इलाके में गांव-गांव तक स्कूल और अस्पताल खुलवा दिए हैं। लेकिन राघोपुर के नेता को लगता है कि कुछ करने की जरूरत नहीं, वोट खुद ही मिल जाएगा। जब राघोपुर के लोग बाढ़ में डूबे रहते हैं तब यहां के नेता पटना में अटल पथ पर डांस करते हैं। लेकिन अब डांस करने की बारी आपकी है। क्योंकि आपको विकल्प मिल गया है। प्रशांत किशोर ने मौजूद लोगों से अपील की कि इस बार राशन-सिलिंडर, जाति-धर्म और नाली-गली से ऊपर उठकर वोट दें। इस बार अपने बच्चों के लिए, उनके पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट दीजिए।

टैग्स